Persons who change your luck

किस्मत बदल सकती है अगर आपके साथ रहें ये लोग
आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? भला कोई किसी की किस्मत कैसे बदल सकता है लेकिन ये बात सच है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो खुद तो भाग्यशाली होते ही हैं साथ ही लोगों की किस्मत बदलने की ताकत रखते हैं। ऐसे लोग अगर पैसों के लेनदेन या बिजनेस के बड़े सौदों में किसी के साथ रहे तो उसे बड़ा फायदा दिलाते हैं। अगर आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है तब आपके साथ ऐसे किस्मती लोग हों तो वो बला भी टल जाती है। ऐसे लोगों को साथ रख कर काम करने से हर काम में सफलता मिलती है और किस्मत का साथ भी मिलता है।
जानें कैसे होते हैं ये लोग- जिन लोगों के नीचे वाले होंठ पर तिल होता है वो लोग अपने लिए तो लकी होते ही है दूसरों के लिए भी भाग्यशाली होते हैं।
- जिन लोगों के सीने पर तिल हो यानी गले से थोड़ा नीचे वक्ष स्थल पर हो तो ऐसे लोग भी दूसरों की किस्मत बदल देते हैं।
- ऐसी लड़कियां जिनकी आंखें बड़ी, सुंदर या कमल की तरह होती हैं वो दूसरों की किस्मत भी बदल देती हैं।
- ऐसी लड़कियां जिनकी कुंडली में लक्ष्मी योग बनता है वो दूसरों की किस्मत भी बदल देती है।
- ऐसी महिलाएं या लड़कियां जिनके बाल कमर तक लंबे हों वो बहुत भाग्यशाली होती हैं।
- जिन लोगों के आंख के नीचे तिल हो और वो उन्हें दिखता हो ऐसे लोग भी किस्मत बदलने वाले होते हैं।
- जिन लोगों के पैर या हथेली में मछली का निशान हो।
- जिस महिला के पैर की मध्यमा अंगुली, अंगुठे से बड़ी हो वो बहुत भाग्यशाली होती है।

स्नेहल जरूळकर, नागपुर 
📱098604 42427
https://goo.gl/5jcsgm

Comments

Popular posts from this blog

मालव्या योग

गजरा

Bruhat Parashar Hora Shastra , shrushti kram adhyay .